फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से बालिका की मौत, चार भर्ती

Sun, 13 Aug 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
dead body - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
हरदोई।  जिला अस्पताल में बालिका ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। सुबह हालत गंभीर होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए थे। इसके अलावा बुखार के चार नए रोगी जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए।
विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र के बडौआ निवासी सुनील की बेटी पूजा (6) को पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसका निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे थे। रविवार सुबह अचानक हालत गंभीर हो गई। पूजा की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए शव ले गए। इधर बुखार का प्रकोप बदस्तूर जारी है। रविवार को भी बुखार की चपेट में आकर चार नए रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती कराए गए रोगियों में शहर कोतवाली के मोहल्ला मन्नापुरवा निवासी मनीष (18) पुत्र रजनीश, शहर कोतवाली के मोहल्ला नई बस्ती निवासी दयानंद (50) पुत्र राम सिंह, रामशंकर (55) निवासी बावन कस्बा और रामदेवी (32) पत्नी पुत्तीलाल निवासी बेहटा गोकुल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें