फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल मंडी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में फल मंडी स्थित नीलामी चबूतरे में सोमवार दोपहर आग लग गई। कुछ ही देर में चबूतरे पर रखा व्यापारियों का लाखों का सामान जल गया। मंडी सचिव बबलू लाल, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। मंडी सचिव ने पूरे मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन

शहर स्थित गल्ला मंडी से सटी फल एवं सब्जी मंडी है। फल एवं सब्जी मंडी में आने वाले किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिले, इसके लिए मंडी परिसर में तीन बड़े नीलामी चबूतरे बनवाए गए थे। शुरुआत में यह किसानों के काम आए, लेकिन इसके बाद फल मंडी के प्रभावशाली आढ़तियों ने नीलामी चबूतरों पर कब्जा कर उनके चारों और टाट व लोहे की जालियां लगाकर उन्हें आढ़त की तरह इस्तेमाल किया। सोमवार दोपहर ऐसे ही एक टिन शेड के नीचे रखे व्यापारियों के सामान में अज्ञात कारण से आग लग गई।
चबूतरे पर रखे प्लास्टिक की कैरेट, प्याज व नारियल समेत बोरा बारदाना आदि को चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग भड़क गई। चबूतरे को आग की लपटों से घिरा देख व्यापारी व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चबूतरे पर रखा सामान जल चुका था। व्यापारियों की माने तो आग लगने से लगभग चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

नुकसान की सूचना देने नहीं आया कोई व्यापारी
मंडी सचिव बबलू लाल ने बताया कि चबूतरे पर रखा प्याज, प्लास्टिक कैरेट व नारियल समेत बोरा बारदाना जलने की जानकारी मिली है। सामान किसका था यह अभी तक पता नहीं चला है। किसी व्यापारी ने अभी तक सूचना नहीं दी है।
कराई जा रही पूरे मामले की जांच
मंडी सचिव बबलू लाल ने बताया कि उन्होंने हाल ही में मंडी का प्रभार संभाला है। फल मंडी में नीलामी चबूतरों समेत अन्य कई जगह भी अतिक्रमण की शिकायत मिली है। कर्मियों से इस घटना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। अगर किसी का दोष पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें