फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंसी बंदूक समेत लाखों की चोरी

Fri, 05 Aug 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
चोरी - फोटो : महीपाल ‌सिंह
विज्ञापन
देहात क ोतवाली क्षेत्र के भरगवां निवासी नंदराम पुत्र गिरधारी का मकान गांव के कोने में बना है। गुरुवार रात मकान के  पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोरों ने लाइसेंसी बंदूक समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। सुबह जागने पर परिजनों को घर में चोरी होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


परिजनों ने घर में चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल धर्मेंद्र शाही ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। चोर मकान के पीछे की दीवार से नकब लगाकर घुसे थे। पीड़ित पक्ष की तरफ से मिली तहरीर में एक लाख रुपये नगद, एक लाइसेंसी बंदूक, एक सोेने की चेन, एक जोड़ी सोने के झाला, सोने के दो हार चोरी होना बताया गया है। उन्होंने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें