हरदोई पत्रकार संघ के तत्वावधान में सोमवार को
पत्रकारों के उत्पीड़न के विरोध में डीएम को ज्ञापन दिया गया। पत्रकारों ने
डीएम से उचित कार्रवाई की मांग की।
गांधी भवन में एकत्र हुए पत्रकारों
ने शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र सिंह को जिंदा जलाने के मामले में दोषी
माने जा रहे राज्यमंत्री की गिरफ्तारी व मृतक आश्रितों को 50 लाख मुआवजे की
मांग की। इसके अलावा कानपुर में पत्रकार दीपक मिश्रा, बस्ती के धीरज
पांडेय तथा पीलीभीत में हैदर अली पर प्राणघातक हमले की जांच कराने की मांग
भी की।
हरियावां एसओ की गलत कार्यशैली की निंदा कर संघ के पदाधिकारी व
सदस्यों ने कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन देकर
कार्रवाई की मांग की। इस दौरान संघ संयोजक सुधांशु मिश्र, अभय शंकर गौड़,
अजीत अवस्थी, विजय पांडेय, अरुण मिश्रा, उमाकांत दीक्षित, प्रशांत पाठक,
रंजीत सिंह आदि मौजूद थे।
उधर, जगेंद्र सिंह की मौत से गुस्साए पत्रकारों
ने मल्लावां में राज्यमंत्री राममूर्ति वर्मा का पुतला फूंका। इस मौके पर
इंद्रपाल वर्मा, विशाल जायसवाल, हरिपाल सिंह, गिरीश चंद्र कुशवाहा, अनुराग
मिश्रा, रोहित मिश्रा, संजय शुक्ला आदि मौजूद थे।