फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर अवर अभियंता से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। डीएम अनुनय झा ने मंगलवार शाम को जल जीवन मिशन की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने परियोजनाओं का काम समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही व देरी पर नाराजगी जाहिर की। जल निगम के अवर अभियंताओं से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

डीएम ने स्वामी विवेकानंद सभागार में जल जीवन मिशन में कार्यदायी संस्थाओं की तरफ से पूरी और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। निर्देश दिए कि संचालित सभी परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए और जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।पुनर्स्थापन का काम तत्काल पूरा कराया जाए।
पुनर्स्थापन के काम में मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए और नियमित रूप से अधिकारी गुणवत्ता की जांच भी करें। सभी परियोजनाओं में सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। आईजीआरएस संदर्भों के निस्तारण की असंतोषजनक स्थिति पर नाराजगी जाहिर की। ‎बैठक में सीडीओ नेहा ब्याडवाल सहित जल निगम सहित संबंधित अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें