फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लापरवाही पर 11 एडीओ से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीपीआरओ ने साक्ष्य सहित मांगा जवाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान में लापरवाही की रिपोर्ट पर डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने फीडबैक में मिली खांमियों को दुरुस्त कराने के साथ ही 11 ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारी (एडीओ पंचायत) को नोटिस दी गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि 1 से 31 अक्तूबर तक चलाए गए संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के फीडबैक में मॉनीटरिंग एजेंसियों ने खामियों का उल्लेख किया है। अभियान में लापरवाही पर अहिरोरी, संडीला, मल्लावां, शाहाबाद, कोथावां, बिलग्राम, हरपालपुर, बावन, सुरसा, बेहंदर और पिहानी के सहायक विकास अधिकारी पंचायत से साक्ष्य सहित सात दिन के अंदर जवाब मांगे गए हैं। कहा गया है कि अभियान के तहत कराए जाने वाले कामों को शत-प्रतिशत कराते हुए रिपोर्ट भी प्राप्त कराने के लिए कहा गया है। आईईसी गतिविधियों के जिला समन्वय मनीष कुमार को नियमित अनुश्रवण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पंचायत सचिवों और प्रशासकों से कहा गया है कि वह अभियान के लक्ष्य को पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें