रेस्टोरेंट में जांच के दौरान पूछताछ करते अभिहित अधिकारी सतीश कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
अभिहित अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी ने बुधवार की रात नगर के नघेटा रोड स्थित एक होटल/रेस्टोरेंट में छापा डाला।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जांच के दौरान रेस्टोरेंट से एक्सपायरी डेट के नौ दूध के पैकेट बरामद किए। टीम ने दूध को नष्ट करा दिया। वहीं मिलावट की आशंका के चलते टीम ने रेस्टोरेंट से दही, पनीर व नमकीन बूंदी का नमूना संग्रह किया।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार की रात खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व जिला पूर्ति विभाग की टीम ने नगर के नघेटा रोड स्थित प्रतिष्ठित होटल व रेस्टोरेंट पर छापा डाला।
अभिहित अधिकारी सतीश कुमार की अगुवाई में की गई जांच के दौरान टीम ने रेस्टोरेंट से नौ पैकेज एक्सपायरी डेट का दूध बरामद किया। टीम ने होटल/रेस्टोरेंट संचालक को ऐसा न करने की हिदायत देते हुए दूध को मौके पर ही नष्ट करा दिया।
टीम ने मिलावट की आशंका पर जांच के लिए मौके से दही, पनीर व बूंदी नमकीन का सैंपल लिया। जिला पूर्ति अधिकारी संजय पांडे ने रेस्टोरेंट/होटल में इस्तेमाल किए जा रहे सिलिंडरों आदि की जांच की।
इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अतुल कुमार पाठक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत सिंह, घनश्याम वर्मा, खुशीराम व अनिरुद्ध सिंह गंगवार आदि मौजूद रहे।