फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश चौराहे पर जाम से परेशान हुए लोग

Sat, 20 Feb 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में आएदिन जाम लगना आम बात है। घर से लोग समय से निकलते हैं लेकिन जाम की वजह से आफिस भी देर से पहुंचते हैं। शुक्रवार को कई स्थानों पर जाम लगा। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। जाम की वजह बन रहे आटो रिक्शा व डग्गामार वाहनों पर किसी तरह कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


नुमाइश चौराहे पर तो कभी सिनेमा चौराहे पर तो कभी सोल्जर बोर्ड चौराहे पर जाम लगता रहा। इससे यातायात पुलिस के साथ ही सिविल पुलिस को परेशान होना पड़ा। जाम के कारण लोगों को गलियों से होकर चक्कर काट कर गंतव्य तक जाना पड़ा। गलियां संकरी होने से पैदल और दोपहिया वाले ही किसी तरह से निकल सके। स्कूली वाहन भी जाम में फंसें रहे। बढ़ते वाहनों से शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है।

 इससे जाम की झाम से पूरा शहर कराह रहा है नियमों को ताक पर रखकर बेलगाम होकर चलने वाले यातायात से लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती है। अराजक होकर चलने वाले यातायात से एक ओर जहां जाम लगता है तो दूसरी तरफ दुर्घटनाओं की आशंका में लोग सड़कों पर चलने के दौरान सहमें सहमे नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें