फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

Sat, 20 Feb 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजरफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया। कठिलिया थाना पाली निवासी सोनपाल (30) अपने साथी सुभाष निवासी बुहिरिनया थाना महोली सीतापुर के साथ पिहानी से चपरतला की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


हरैया नहर पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेजरफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक समेत दोनों गिर गए। इससे सोनपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथी सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए रवाना किया। घायल को सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।

 चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़ कर मौके से फरार हो गया। एक दूसरे सड़क हादसे में भैंसटा नदी पुल के पास ओवरटेक के प्रयास में बाइक सवार राजेश (28) पुत्र बहादुर निवासी इकघरा मजरा जमुही गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी पर भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें