पुलिस लाइन में शनिवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की
बैठक में पुलिस कर्मियों से बच्चों की गिरफ्तारी के समय सावधानी बरतने की
सलाह दी गई।
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की अध्यक्ष नीलम सिंह की अध्यक्षता
में हुई बैठक में थानों में तैनात चाइल्ड अफसरों को बच्चों की गिरफ्तारी
करते वक्त बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। बताया गया कि जो
बच्चे पहली बार अपराध करते हैं, उन बच्चों के पास सुधरने का अवसर होता है,
इसलिए उनके साथ नम्रता का व्यवहार किया जाए।
होटल व ढाबों में काम करने
वाले बच्चों के विषय जानकारी रखे और उनको अपराध से दूर रखा जाए। इस मौके पर
सीओ हरपालपुर नीतेश सिंह ने बताया कि हर थाने पर एक चाइल्ड अफसर की तैनाती
की गई है, जो थाना क्षेत्र में बच्चों के मामले में निगरानी रखेगा। इस
मौके पर काफी लोग मौजूद थे।