फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में फटी चादर देख मंत्री भड़के

Sun, 17 May 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने शनिवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वार्डों के बेड पर फटी चादर देख फटकार लगाते हुए व्यवस्था सुधारने की चिकित्सकों को भी हिदायत दे डाली। मंत्री के तेवर देख अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजे अचानक सीएचसी पहुंचे, जिससे कर्मियों और डॉक्टरों में अफरातफरी मच गई। कुछ कर्मचारी एक कमरे में रजिस्टर में खानापूरी कर रहे थे, जो पीछे से निकल गए। मंत्री ने पहले चिकित्सकों के कक्ष का जायजा लिया फिर वार्डों में पहुंचेे।

वहां बेड पर फटी चादर देख फटकार लगाते हुए कहा कि मरीजों को सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। इस दौरान बेड पर बैठी एक महिला मरीज पर की भोजन की थाली जायजा लिया और पूछताछ की। इस दौरान एक महिला मरीज ने डाक्टर द्वारा बाहर की दवा लिखने की शिकायत की।
विज्ञापन


इस पर मंत्री ने चिकित्सक से जानकारी ली तो उसने महिला को जानने से इंकार कर दिया। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई। एक मरीज को लखनऊ टीवी अस्पताल रेफर करने की जानकारी पर उन्होंने अधीक्षक से एंबुलेंस द्वारा भिजवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधीक्षक को अपना व्यवहार सुधारने की नसीहत भी दी। कहा कि यहां तैनात डाक्टर शाम होते ही लखनऊ स्थित अपने घर चले जाते हैं, ऐसी शिकायतें दोबारा मिली तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीएम संजीव सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें