फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की गिरफ्तारी में बरते सावधानी

Sun, 17 May 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में शनिवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की बैठक में पुलिस कर्मियों से बच्चों की गिरफ्तारी के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की अध्यक्ष नीलम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में थानों में तैनात चाइल्ड अफसरों को बच्चों की गिरफ्तारी करते वक्त बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। बताया गया कि जो बच्चे पहली बार अपराध करते हैं, उन बच्चों के पास सुधरने का अवसर होता है, इसलिए उनके साथ नम्रता का व्यवहार किया जाए।
विज्ञापन


होटल व ढाबों में काम करने वाले बच्चों के विषय जानकारी रखे और उनको अपराध से दूर रखा जाए। इस मौके पर सीओ हरपालपुर नीतेश सिंह ने बताया कि हर थाने पर एक चाइल्ड अफसर की तैनाती की गई है, जो थाना क्षेत्र में बच्चों के मामले में निगरानी रखेगा। इस मौके पर काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें