फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी नालों की सफाई तय समय में करा लें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी तय समय में नाला-नालियों की साफ-सफाई करा लें, बरसात में जलभराव की समस्या नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने नगरीय क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर निकायों के कामों की समीक्षा की। कहा कि सभी नालों की सफाई जल्द पूरी करा ली जाए। साफ किए गए नालों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। वार्ड सभासद साथ इस संबंध में बैठक कर ली जाए। बरसात में नालों के चोक होने पर संबंधित अधिशासी अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
सभी नगर पालिकाओं में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं और इसका एक कंट्रोल रूम जिला स्तर पर भी बनाया जाए। अधिशासी अधिकारियों प्रतिदिन सुनी जाने वाली शिकायतों को सूचीबद्ध कराएं। पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाने के हैंडपंपों का रिबोर कराया जाए। नगरीय क्षेत्रों जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाई जाए।
विज्ञापन

जलभराव की समस्या के निदान के उपाय सुझाने के लिए जल निगम नगरीय, सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता की तीन सदस्यीय समिति गठित की जाए। सभी एमआरएफ सेंटरों को सक्रिय रखा जाए। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चौराहों पर सीसी कैमरे लगवाए जाएं। एडीएम प्रियंका सिंह समेत सभी अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें