फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रक्षाबंधन को लेकर महिलाओं और युवतियों में उत्साह, कारोबारियाें के खिले चेहरे

विज्ञापन
फोटो-12- राखियों की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
हरदाेई। जिले में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए बहनों ने जमकर खरीदारी की। बारिश के बावजूद बृहस्पतिवार को बाजार में महिलाओं और युवतियों की भारी भीड़ नजर आई। राखियों और मिठाई की दुकान पर भीड़ के साथ ही बहनें खुद को सजाने के लिए भी खरीदारी करतीं दिखीं। कपड़ों और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदी के साथ ही मेहंदी लगवाने की होड़ भी लगी रही। दुकानों पर भीड़ देखकर कारोबारियों के चेहरे भी खिले रहे।
विज्ञापन

मौसम के करवट बदलने से बृहस्पतिवार सुबह से ही रुक-रुक कर दिन में कई बार कभी तेज तो कभी धीमी बारिश हुई। इसके बाद भी त्योहार को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए बारिश बंद होते ही महिलाओं और युवतियों की भीड़ खरीदारी करने के लिए उमड़ पड़ी। राखियों की दुकानों पर बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर और युवाओं के लिए आकर्षक डिजाइन वाली राखियां पसंद की गईं। मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारों की आवाजाही बढ़ी रही। बहनों ने भाई के लिए मिठाई और उपहार खरीदे। पर्व को खास बनाने के लिए युवतियों में नए कपड़े खरीदने और आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदने का खासा उत्साह दिखा। चूड़ी की दुकानों पर भी महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।
चूड़ी दुकानदार इमरान हुसैन ने बताया कि महिलाएं और युवतियां सुबह से ही खरीदारी करने पहुंचने लगीं। महिलाओं की पसंद को देखते हुए आकर्षक कंगन और कांच की विभिन्न प्रकार की डिजाइन वाली चूड़ियां लाई गई हैं। कपड़ों की दुकानों पर भी त्योहार के लिए नए परिधानों की खरीदारी होती रही।
विज्ञापन



मेहंदी लगवाने के लिए लगी भीड़
राखी और मिठाइयों की खरीदारी के साथ-साथ बहनें खुद को सजाने-संवरने में भी पीछे नहीं रहीं। शहर के ब्यूटी पार्लरों और अस्थायी मेहंदी स्टॉलों पर रात तक युवतियां अपनी हथेलियों पर मेहंदी रचवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करती दिखीं। बाजार में जगह-जगह मेहंदी लगाने वालों के पास भीड़ रही।


व्यापारियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
त्योहार के इस सीजन के चलते सुस्त पड़े बाजार में अचानक आई इस तेजी से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। फैंसी और डिजाइनर राखियों के साथ काजू कतली और पारंपरिक मिठाइयों की बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली है। व्यापारी मयंक प्रजापति का कहना है कि बारिश के बावजूद जिस तरह से ग्राहकों की भीड़ उमड़ी है उससे इस बार पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर व्यापार की उम्मीद है।

फोटो-12- राखियों की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-12- राखियों की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-12- राखियों की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें