फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जलभराव पर भड़के आबकारी मंत्री, ईओ से बोले जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी, ऐसे नहीं चलेगा

विज्ञापन
फोटो-32- निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अफसरों को निर्देश देते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। पिछले कई दिनाें से हो रही बारिश के दौरान शहर में जगह जगह हुए जलभराव पर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का गुस्सा रविवार शाम फूट पड़ा। नगर पालिका के जिम्मेदारों को निशाने पर लेते हुए कहा कि काम करने का यह तरीका ठीक नहीं है।
विज्ञापन

नालों के निकासी के स्थान पर हुए अतिक्रमण पर भी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को उन्होंने आड़े हाथों लिया। बरसात के बीच धन्नूपुरवा में पानी निकासी के लिए बने नाले पर अतिक्रमण को हटवाने के साथ ही जल निकासी के स्थानों पर हुए सभी अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। आबकारी मंत्री के इन तेवरों से नगर पालिका के जिम्मेदार सकते में आ गए।
पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के कारण पूरे शहर में भीषण जलभराव है। जलभराव की मुख्य वजह पानी निकासी के स्थानों पर अतिक्रमण होना है। इस कारण पानी तेजी से नहीं निकल पा रहा। रविवार शाम लगभग पांच बजे आबकारी मंत्री ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करने के बाद धन्नूपुरवा पहुंच गए। यहां स्थित पानी निकासी के लिए बने सबसे बड़े नाले पर ही अतिक्रमण देख वह बिफर गए।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह को उन्होंने जमकर फटकार लगाई। अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नगर पालिका का काम करने का तरीका ठीक नहीं है। पानी निकासी के स्थानों पर अतिक्रमण है और नगर पालिका को यह पता ही नहीं। यह सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सभासद प्रतिनिधि प्रियम मिश्रा भी मौजूद रहे।




अवैध प्लॉटिंग पर भी गुस्साए नितिन
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने शहर के आसपास के इलाकों में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर भी गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, एसडीएम सदर मयंक कुंडू और अधिशासी अधिकारी से कहा कि अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करें। अतिक्रमण किसी हाल में बर्दाश्त न करें।

फोटो-32- निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अफसरों को निर्देश देते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें