फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां धीरे-धीरे आगे बढ़ती नजर आ रहीं हैं। अंतिम दिन शुक्रवार तक जिम्मेदारों ने दावा किया कि 80 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण नियमानुसार कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि तीन फरवरी से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरूकिया गया था। शेड्यूल सेंटरों के कोडवार तय किया गया था कि सात फरवरी तक वितरण किया जाएगा। तीन फरवरी को विद्यालय कोड 1059 से 1085 तक, चार फरवरी को 1094 से 1171 तक, पांच फरवरी को 1182 से 1298 तक, छह फरवरी को 1301 से 1397 तक एवं सात फरवरी को 1426 से 1570 तक की उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की र्र्गईं। उन्होंने बताया कि परिषद के नियमानुसार विद्यालय की डिमांड के अनुसार 80 फीसद उत्तर पुस्तिकाएं वितरित करने को कहा गया। यदि परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा रहती है तो समय रहते उत्तर पुस्तिकाएं भिजवाई जाएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें