हरदोई। परीक्षा के दौरान विद्यालय के प्रबंधक, केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कर्मचारियों के मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाए जाएंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने निर्देश जारी करते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर, और स्टेटिक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के अलावा कोई भी मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा कक्ष, विद्यालय परिसर सीसीटीवी कैमरे की जद में रहेगा। जूता मोजा परीक्षार्थी पहने रहेंगे। जूता मोजा तलाशी के दौरान निकलवा कर तलाशी लें फिर पुन: परीक्षार्थी पहन लें। परीक्षा केंद्रों के आसपास की दुकानें बंद करा दी जाए।