सवायजपुर। भरखनी ब्लाक के पांडेयपुर गांव में अमृत सरोवर का लोकार्पण सोमवार को ब्लाक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने किया । उन्होंने सभी से जल संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत 14 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। ब्लाक प्रमुख संघ अध्यक्ष ने कहा इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा देना और जलस्रोतों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। सरोवर के निर्माण से लोगों को रोजगार भी मिला। उन्होंने कहा भविष्य में इस तालाब में मछली पालन व अन्य योजनाएं भी चलाई जाएगी। जिससे ग्राम पंचायत आर्थिक रूप मजबूत होगी। प्राथमिक विद्यालय की छात्रा वैष्णवी, लक्ष्मी, राधा, पायल, ओजस्वी कोमल पायल, नैंसी सरस्वती वंदना प्रस्तुत की । इस दौरान एपीओ श्रीप्रकाश सिंह, प्रधान कमला देवी,अरुण कटियार,सरनाम शर्मा,कृपाशंकर पांडेय,सर्वेश, हरिओम, रामनिवास, हरिश्चंद्र, प्रवीण दिवाकर आदि मौजूद रहे।