मानव की जरूरतों के चलते जिस तरह जिस तरह प्राकृतिक
संपदा का दोहन हो रहा, उसके बाद भविष्य में धरा पर न तो पौधे ही खोजे
मिलेंगे और न ही इंसान, इसलिए अब वक्त आ गया है जब हर शख्स को पौधों की
अहमियत समझनी ही होगी।
अर्यमा परिषद और सेवा भारती के संयुक्त
तत्वावधान में तहसील में शनिवार को पौधरोपण करते हुए एसडीएम सदर पप्पू
गुप्ता ने यह बात कही। कहा कि अब हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह माह
में कम से कम एक पौधा जरूर लगाए, ताकि आने वाले वर्षों में धरती पर पेड़
पौधों के साथ सांस लेने को वायु भी हो।
संयोजक अमित आर्य ने बताया कि समाज
के जागरूक और राष्ट्रहित चिंतक लोगों को सरक ारी संसाधनों पर केवल आश्रित न
रहकर खुद से भी पौधरोपण कर उनकी देखभाल करनी चाहिए। बताया कि परिषद की ओर
से अक्तूबर में सड़क के किनारे पौधरोपण ट्री-गार्ड के साथ करवाने की योजना
है।
इस मौके पर प्रीतेश दीक्षित, हरगोविंद, विजय बहादुर सिंह, संजीत
खरे, अखिलेश सिंह आदि मौजूद थे। उधर, अर्यमा परिषद के संचालक अमित आर्य आज
से नहीं पिछले कई सालों से शहर को हरा भरा करने का सपना संजोए हुए शुरू की
थी। शिक्षा विभाग में जुड़ने से पहले तक जब वह आर्थिक रूप से सुदृढ़ नहीं
भी थे तब भी वह अपने आप से पौधे लेकर पौधरोपण करते चले आ रहे हैं।
उनका
कहना है कि यही तमन्ना है कि न सिर्फ शहर हरा भरा हो, बल्कि उनको देखकर
अन्य लोग भी यदि तेजी से जागृत हो जाए तो पूरा जिला हरा भरा होते देर न
लगेगी।