फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मौसम भी न रोक सका कांवड़ियाें के पग, गंगाजल लेने घाट की ओर बढ़े कदम

विज्ञापन
फोटो-21- कावड़ यात्रा में वि​भिन्न स्वरूपों में सजे कलाकार। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। सावन माह के तीसरे सोमवार पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए रविवार को कांवड़ियों का उत्साह बारिश भी नहीं रोक सकी। सुबह से रुक-रुककर होती रही बरसात के बीच कांवड़ियों के कदम गंगाजल लेने के लिए गंगा घाटों की ओर बढ़ते रहे। गंगा तट हर-हर गंगे और कांवड़ मार्गों पर बम-बम भोले के जयघोष से गूंजते रहे।
विज्ञापन

शहर से अलग-अलग स्थानों से कांवड़ यात्रा निकलीं। यात्रा में डीजे पर बज रही धार्मिक धुनों ने माहौल को भक्तिमय बनाया। श्रद्धालु गीतों की धुन पर थिरकते हुए आगे बढ़ते रहे। यात्रा में शामिल कलाकारों की तरफ से सजाई गईं धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रास्ते में लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया और सेवा शिविर लगाए। कभी तेज तो कभी हल्की बारिश के बीच कांवड़ियों के जत्थे घाटों की ओर बढ़ते रहे।
गंगा नदी में स्नान और पूजा-अर्चना के बाद कांवड़ियों ने पवित्र गंगाजल भरा और सोमवार को शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए वापसी की। शिव शक्ति कावड़ यात्रा में अंकित, अनू, राजू, राहुल, विशाल, मोहित, विकास, आयुष्मान, राम प्रकाश, धर्मेंद्र, सोनू और अंकुर आदि बड़ी संख्या में कांवड़िये शामिल रहे।
विज्ञापन

-
शिवालयों में आज उमड़ेगी आस्था
हरदोई। सावन माह के तीसरे सोमवार को घरों से लेकर मंदिरों तक भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना होगी। श्रद्धालु जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे। शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं। (संवाद)

फोटो-21- कावड़ यात्रा में विभिन्न स्वरूपों में सजे कलाकार। संवाद

फोटो-21- कावड़ यात्रा में विभिन्न स्वरूपों में सजे कलाकार। संवाद

फोटो-21- कावड़ यात्रा में विभिन्न स्वरूपों में सजे कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें