फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबंदी के बाद भी निकले जुलूस

Mon, 14 Dec 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। विजयी जुलूसों पर पाबंदी के बावजूद प्रत्याशियों ने न केवल जुलूस निकाले बल्कि जीत की खुशी में अबीर गुलाल भी खेला। प्रत्याशियों की जीत होते ही बाहर मौजूद समर्थकों ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। समर्थकों में अपने प्रत्याशी को पहले माला डालने की होड़ रही।

इस होड़ में धक्का मुक्की भी हुई, जिसका फायदा जेबकतरों ने उठाया। कई समर्थक जीत की खुशी में अपनी जेबें कटा बैठे। मतगणना स्थल के बाहर फूल मालाओं की अस्थाई दुकानें लगीं रहीं, जिन पर शाम तक खरीद फरोख्त का सिलसिला चला। समर्थक ट्रैक्टर- ट्राली और चार पहिया वाहनों के जरिये वोट खुलवाने आए थे जो प्रत्याशी जीत के करीब पहुंच रहे थे गांव से आने वाले उनके समर्थकों की भीड़ में इजाफा होता जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीते प्रत्याशी के बाहर आने तक उनके समर्थक बड़ी संख्या में गेट के बाहर खड़े मिल रहे थे, जो प्रत्याशी के आते ही नारेबाजी के साथ अबीर गुलाल की बारिश कर रहे थे और प्रत्याशी के साथ जुलूस की शक्ल में वाहनाें तक गए। जुलूस निकालने वालों को कई बार पुलिस ने खदेड़ने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें