पिहानी (हरदोई)। मतगणना को लेकर भारी भीड़ के चलते बस स्टैंड पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। यहीं से हरियावां विकास खंड के प्रत्याशी समर्थक के भी वाहनों का गुजर रहा।
साथ ही हरियावां चीनी मिल के लिए गन्ने से भरे ट्रकोें का भी यही रास्ता होने के कारण यहां दिन भर छोटे-बड़े वाहन घंटों में जाम में फंसे रहे। बस स्टैंड से लेकर सब स्टेशन,कोतवाली तिराहा और अस्पताल तक सभी रस्तों पर भीड़ और वाहनों के काफिले रहे। इसके चलते आम राहगीरों और मरीजों को दिक्कतों का शिकार होना पड़ा।