माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं के
मूल्यांकन कार्य ने गति पकड़ ली है, वहीं कापियों में विद्यार्थियों की ओर
से अपील मिलने का सिलसिला जारी है। अपील पढ़कर परीक्षक मुस्करा रहे हैं। शुक्रवार
को तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर 61 हजार कापियां का मूल्यांकन किया गया।
जिले में अब तक कुल 29 फीसदी मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। ज्ञात
हो कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं का तीन विद्यालयों में
मूल्यांकन कार्य चल रहा है। राजकीय इंटर कालेज में शुक्रवार को इंटर की 32
हजार 189 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
केंद्र पर अब तक एक लाख
13 हजार 160 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया जा चुका है, वहीं
आरआर इंटर कालेज में 12,954 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हुआ। केंद्र
पर अब तक 56,699 कापियां जांची जा चुकी है। एसडी इंटर कालेज में 16,006
कापियां का मूल्यांकन कार्य किया गया।
केंद्र पर अब तक 47,226 कापियों का
मूल्यांकन किया जा चुका है। मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों को मार्मिक अपील
मिल रही हैं। कई कापियों में परीक्षकों को ऐसी अपील मिली, जिसे पढ़कर
परीक्षक अपनी हंसी नहीं रोक सके। तीनों केंद्रों पर शांतिपूर्वक मूल्यांकन
कार्य जारी रहा।