फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिना समय-सारिणी के चल रहीं रोडवेज बसों की ईटीएम व ड्यूटी स्लिप जब्त

विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन
हरदोई। सांडी रोड और नगर पालिका परिसर को अनाधिकृत बस स्टेशन बनाकर संचालित हो रहीं दूसरे डिपो की रोडवेज बसों पर शनिवार को कार्रवाई की गई। डिपो प्रभारी को जानकारी मिलने पर उन्होंने मौके पर जाकर संचालित हो रहीं रोडवेज बसों के परिचालकों से ईटीएम और ड्यूटी स्लिप जमा करवा ली। ये बसें हरदोई डिपो से निकलने वाली बसों के आगे चल कर राजस्व का जमकर चूना लगा रही थीं।
विज्ञापन

बीते दिनों सांडी रोड पर मेडू़ से अलीगढ़ और बुद्ध विहार डिपो की बसे खड़ी होने की जानकारी पर डिपो प्रभारी वैभव रघुवंशी ने चेतावनी देकर छोड़ दिया था। इसके बाद भी सुधार नहीं हो रहा। शनिवार को एक बार फिर डिपो प्रभारी को अलीगढ़ और बुद्ध विहार डिपो की बसे अनाधिकृत रूप से संचालित होने की जानकारी मिली। बता दें कि हरदोई से दिल्ली के बीच चलने वाली दोनों डिपो की बसें सांडी रोड और नगर पालिका परिसर में खड़ी होकर बिना समयसारिणी के चल रही थीं। ये बसें रोडवेज बस स्टेशन से छूटने वाली बसों के आगे चलकर सवारियां बिठा रही थीं।
इससे डिपो की बसों को सवारियां न मिलने से राजस्व का नुकसान हो रहा था। जानकारी मिलते ही डिपो प्रभारी वैभव रघुवंशी ने मौके पर जाकर जांच की तो नगर पालिका परिसर में एक बस खड़ी मिली। इस पर उन्होंने परिचालक से इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ईटीएम) जमा करवा ली। साथ ही ड्यूटी स्लिप भी जब्त की। बताया कि सांडी रोड से भी दो बसों के परिचालकों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन



परिचालकों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
अलीगढ़ और बुद्ध विहार डिपो की हरदोई से दिल्ली के बीच चलने वाली बसें स्टेशन तक नहीं आती हैं और जहां-तहां खड़ी होकर सवारियां भर लेती हैं। इससे राजस्व को नुकसान हो रहा है। डिपो प्रभारी ने निर्देश दिए कि बिना स्वीकृत टाइम-टेबल के कोई भी बाहरी डिपो की बस हरदोई में रुककर सवारियां नहीं भरेगी। सभी चालक-परिचालकों को अपने मूल डिपो से अधिकृत समय-सारिणी के साथ ही संचालन करना होगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें