फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन एटा, राजकोट व अयोध्या का रहा दबदबा

विज्ञापन
फोटो-37-नुमाइश मैदान में चल रहे दंगल में कुछ इस तरह कल्लू कलाकंद पहलवान ने दी जगदीश पहलवान को पटकनी? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। नुमाइश मैदान में दंगल के प्रथम दिन सोमवार को 21 कुश्तियां हुईं। पहले दिन एटा, राजकोट व अयोध्या का दबदबा रहा।
विज्ञापन

आयोजक राम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पहला मैच एटा के जगदीश पहलवान व आजाद नगर निवासी कृष्णा कश्यप के बीच हुआ। इसमें जगदीश पहलवान ने बाजी मारी।
गुजरात के विजय पहलवान कलियर शरीफ निवासी मोनिस पहलवान से हार गए। राजकोट निवासी देव पहलवान ने पीलीभीत के सोनू को हरा दिया। हरिद्धार के राका ने हिमाचल के जसवीर को हरा दिया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के टाइगर ने अयोध्या के जसवीर को हरा दिया। जोगीपुर निवासी ज्ञानू ने जोगीपुर निवासी राम गोपाल को हरा दिया। अयोध्या निवासी बाबा बजरंगी ने उत्तराखंड निवासी बिकटर को हरा दिया। उन्होंने बताया कि नौ व 10 मार्च को भी दंगल जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें