फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला युवती का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
फोटो-33- रिचा की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
भरावन। ग्राम श्यामदास में चाचा-चाची के साथ रह रही युवती की रविवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फांसी पर लटकता मिला। परिजन युवती के आत्महत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। वहीं युवती के नाना ने परिजनों पर रिचा की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामदासपुर निवासी रिचा पाल (22) की रविवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार की सुबह उसका शव घर के एक कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजन युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कह रहे हैं।
चाचा अजय पाल ने बताया कि रिचा की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। पिता दिल्ली में बस चलाते हैं। बताया कि रिचा तीन बहने हैं, रिचा यहां रहती है। उसकी बड़ी बहन पूजा लखनऊ स्थित ननिहाल में रहती है। छोटी बहन कल्पना को सीतापुर निवासी एक व्यक्ति ने बचपन में ही गोद ले लिया था।
विज्ञापन

चाचा अजय पाल व परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। इधर, सूचना मिलने के बाद लखनऊ निवासी रिचा के नाना कांतिस्वरूप पाल परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए और रिचा की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। बताया कि वर्ष 2000 में रिचा की मां की हत्या उसके ससुरालीजनों द्वारा की गई थी।
आरोपियों ने मां को मारने के बाद अब बेटी की भी हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी एसओ सोनू राजौरा ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलनेे पर कार्रवाई की जाएगी।
कांति स्वरूप पाल ने बताया कि वर्ष 2000 में उसकी बेटी सुनीता की हत्या कर दी गई थी। उसका शव सीतापुर के सिंधौली थाना क्षेत्र में पड़ा पाया गया था। इस मामले में उसने अपने दामाद व रिचा के पिता सुशील पाल समेत उसके परिवारीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोपी लंबे समय तक जेल में रहे।

फोटो-34- घटना के बाद ग्राम श्यामदासपुर में जांच करते पुलिस अधिकारी। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें