फोटो-23- बैँक में प्रवेश से पहले ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिंग कराते प्रबंधक। संवाद
- फोटो : HARDOI
बैंकों में लगातार ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सैनिटाइजेशन का प्रबंध बैंक प्रबंधन ने कर रखा है।
अब ग्राम शुक्लापुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा प्रबंधन ने ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिंग भी शुरू कर दी है।
शाखा प्रबंधक अभिषेक दहिया ने बताया कि वर्तमान में प्रवासी मजदूर आ रहे हैं। बाहर से आने वाले कई श्रमिक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्टाफ व ग्राहकों के हित में ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कराई गई है।
असिस्टेंट मैनेजर गुरुपाल सिंह व एक बैंककर्मी थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही ग्राहकों को प्रवेश दे रहे हैं।
इसके साथ ही सरकार की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के इस्तेमाल को लेकर जो भी गाइड लाइन जारी की गई है, उसका अनुपालन कराया जा रहा है। पुलिस प्रशासन भी इसमें पूरा सहयोग कर रहा है।
जैसे जैसे वक्त गुजरता जा रहा है, लोग नियमों को भूलते से जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ बैंकों के बाहर भी देखने को मिल रहा है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिख रही है।