फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेनाल्टी से बचने को 31 तक दाखिल करें आईटीआर

Wed, 18 Feb 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों ने कर निर्धारण वर्ष 14-15 के लिए अपना आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया है। वे 31 मार्च तक बिना दंड के इसे फाइल कर सकते हैं। आयकर रिटर्न खुद या वकील अथवा कर सलाहकारों की मदद से आनलाइन या आफलाइन दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


आयकर रिटर्न दाखिल न करने पर परेशानी में पड़ सकते है। पांच लाख रुपये से ज्यादा आय पर आनलाइन रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य है। जिला आयकर अधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी विभागों एवं संस्थाओं तथा संस्थानों को भुगतान करने पर टीडीएस अवश्य काटना चाहिए और काटे गए टीडीएस को समय से जमा करना चाहिए।

टीडीएस काटे बिना भुगतान करने पर कार्रवाई हो सकती है। उधर, टैक्स एसोसिएशन के सदस्य अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मार्च का महीना आ रहा है, अगर आपको अपनी आय पर टैक्स छूट चाहिए तो इसके लिए अभी से निवेश करना होगा। कहा कि निवेश कई तरह से किया जा सकता है।
विज्ञापन


इसका लाभ कर निर्धारण वर्ष 15-16 के लिए रिटर्न दाखिल करते समय मिलेगा। उन्होंने बताया कि आयकर की धारा 80 के तहत कई योजनाओं में निवेश कर आय पर कर की छूट ली जा सकती है।

आयकर में छूट पाने को 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते है। डाकघर, बैंक आदि में टैक्स सेविंग योजनाएं संचालित है। जिनका लाभ लिया जा सकता है। 2.5 लाख तक वार्षिक आय होने पर टैक्स नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें