फोटो 32: संधिनावा में अधिकारियों से वार्ता करते यूपीसीडा के सीईओ विजय किरण आनंद (दाएं)। संवाद
संडीला/हरियावां। संधिनावा में विकसित कराए जा रहे औद्योगिक कारीडोर का यूपीसीडा के सीईओ विजय किरण आनंद ने निरीक्षण किया। वहीं संडीला में औद्योगिक क्षेत्र के निरीक्षण के साथ ही उद्यमियों से संवाद किया।
यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने शनिवार को संडीला औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न ढांचागत विकास कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों से निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। एक औद्योगिक इकाई में उद्यमियों से संवाद किया। क्षेत्र की सड़क, जल निकासी, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उद्यमियों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को बताया। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया सहित यूपीसीडा के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
हरियावां के संधिनावा गांव में औद्योगिक काॅरीडोर के लिए प्रस्तावित 102 हेक्टेयर भूमि को देखा। मौके पर 94 हेक्टेयर भूमि यूपीसीडा को मिली है। नौ हेक्टेयर भूमि कम होने के कारण काम शुरू न होने की जानकारी दी गई। सीईओ ने सदर एसडीएम मयंक कुंडू और लेखपाल व राजस्व निरीक्षक से जानकारी ली। एसडीएम से क्षेत्री की भौगोलिक, सड़क और आवागमन के मुख्य साधनों की जानकारी ली। नायब तहसीलदार अनुपम तिवारी, राजस्व निरीक्षक इंद्रजीत शर्मा, आकाश श्रीवास्तव, प्रीति, संध्या, विमलेश पांडेय, अभिषेक राज आदि मौजूद रहे।