फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: केंद्र पर पंजीकृत सभी लाभार्थियों तक पहुंचे लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। डीएम राहुल पांडेय ने जिला पोषण समिति की बैठक की मंगलवार को अध्यक्षता की। कहा कि सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का पूर्ण लाभ पात्रों को मिले। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम ने स्वामी विवेकानंद सभागार में अधिकारियों से जानकारी ली। कहा कि केंद्रों पर मानक अनुरूप सुविधा उपलब्ध कराई जाएं। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना में सभी पात्रों को लाभान्वित किया जाए। निर्माणाधीन भवनों का काम समय से पूरा कराया जाए। इसकी नियमित समीक्षा भी की जाए। ‎एनआरसी का पूरी क्षमता पर उपयोग सुनिश्चित किया जाए। कहा कि दस्तक अभियान में चिह्नित कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों का एएनएम से परीक्षण कराने के बाद एनआरसी में भर्ती कराया जाए। वीएचएसएनडी सत्रों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। कहा कि ‎पोषण ट्रैकर पर डेटा फीडिंग समय से पूरी कराएं। सीडीओ नेहा ब्याडवाल सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें