फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दुकान से 27 लाख से ज्यादा कीमत की अंग्रेजी शराब गायब, सेल्समैन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के लालपालपुर चौराहे के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से 27 लाख रुपये से ज्यादा की शराब गायब हो गई। दुकान से 88 हजार रुपये भी गायब हुए हैं। दुकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने सेल्समैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद से सेल्समैन भी लापता है।
विज्ञापन

शहर में सिनेमा चौराहे के पास रहने वाले विवेक प्रताप सिंह के पास लालपालपुर चौराहे पर अंग्रेजी शराब का ठेका है। शहर के ही नई बस्ती रेलवेगंज निवासी अनुराग राठौर उनके ठेके पर सेल्समैन हैं। विवेक के मुताबिक 23 दिसंबर की रात दुकान बंद करने के बाद सेल्समैन घर चला गया था। 24 दिसंबर की सुबह उनके प्रबंधक सनी कुमार ठेके पर पहुंचा तो ठेका बंद मिला। इसकी जानकारी सनी ने विवेक को दी। विवेक ने अनुराग को फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ आया। इस पर उसके परिजनों से संपर्क किया गया तो पता चला कि चाबी घर में रखकर बरात जाने की बात कहकर अनुराग घर से निकला था।
इस पर चाबी मंगवाकर दुकान खोली गई तो दुकान में शराब की खाली पेटियां रखी थीं। विवेक के मुताबिक अलग-अलग ब्रांड की शराब की 995 बोतल, 2,672 हॉफ (अद्दे), 7,092 पौव्वा और 90 मिलीलीटर के 212 पैक ठेके से गायब मिले। तीन दिन की बिक्री के 88,000 रुपये भी गायब मिले। इनकी कुल कीमत 27,32,210 रुपये है। इसका पता चलते ही विवेक के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। पूरे मामले की शिकायत पुलिस से दर्ज कराई। शहर कोतवाली पुलिस ने घटना की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है। सेल्समैन की तलाश की जा रही है। उसका मोबाइल स्विच ऑफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें