फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

Wed, 23 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
Accident - फोटो : logo
विज्ञापन
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर-हरदोई हाइवे पर सोमवार की देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई, जबकि बाइक में बैठा साथी घायल हो गया। ये लोग हेलमेट नहीं लगाए थे, हेलमेट गाड़ी में टंगा था।
विज्ञापन


कानपुर सिटी के पनकी क्षेत्र निवासी मनोज कुमार का पुत्र अभय वर्मा (23) लखनऊ में गौतम बुद्ध इंजीनियरिंग कालेज का छात्र था। चार दिन पहले वह अपने साथी नदीम (26) और अंकित (25) के साथ बाइक से हरिद्वार-ऋषिकेश गया था। सोमवार को वह लोग लौट रहे थे। एक बाइक पर अभय और नदीम सवार थे तो दूसरी बाइक अंकित चला रहा था। रात करीब तीन बजे हरदोई जनपद के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में शाहजहापुंर-हरदोई-लखनऊ हाइवे पर अभय की बाइक एक रेलवे के स्लीपर लेकर जा रहे एक ट्रक से टकरा गई।

आगे चल रहे अंकित ने जब टक्कर की आवाज सुनी और लौटकर आया तो दोनों लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े थे। अभय के पैर ट्रक के पहिए के नीचेे दबे थे। चालक ट्रक छोड़कर कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे थाना इंचार्ज बृजेश त्रिपाठी ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने अभय को मृत घोषित कर दिया, वहीं हालत गंभीर होने पर नदीम को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुुंचे और शव देखतेे ही कोहराम मच गया। मृतक के मामा मुकेश ने बताया कि अभय अपने परिवार को इकलौता बेटा था। जो कि लखनऊ में रहकर पढ़ाई करता था। थाना इंचार्ज ने बताया कि मृतक के चाचा की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है उसकी तलाश की जा रही है।

हेलमेट लगाए होता तो बच सकती थी जान
हरदोई। बाइक चालक अभय यदि हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बचा सकती थी। यह बात थाना इंचार्ज बृजेश त्रिपाठी ने बताई। उन्होंने बताया कि उन लोगों के पास हेलमेट था लेकिन उसे पहना नहीं था। बल्कि बाइक में टांग रखा था। हादसे के दौरान दोने के सिर से रक्तस्राव हो रहा था इसी के चलते अभय की जान चली गई और उसका साथी भी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें