फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियंता का घेराव कर कार्यालय में डाला ताला

Sat, 24 Jan 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने शुक्रवार को मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता खंड दो का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दफ्तर में तालाबंदी कर दी। मामला तूल पकड़ते देख अभियंता एसडीएम से मिले। एसडीएम के निर्देश पर कोतवाली का फोर्स मौके पर पहुंचा और समझा बुझाकर एक कमरे का ताला खुलवा दिया।
विज्ञापन


अभियंता के आश्वासन पर कर्मचारी शांत हुए। इस मौके पर उन्होंने 16 सूत्रीय मांगोें का ज्ञापन भी सौंपा। संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार व महामंत्री पूरनलाल कुशवाहा की अगुवाई में कर्मचारी पूर्वाह्न  करीब 11:30 बजे अधिशाषी अभियंता खंड दो के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अभियंता के कमरे व कार्यालय में तालाबंदी कर नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच अधिशाषी अभियंता अरविंद कुमार मौके पर पहुुंचे।

कर्मियों ने उनका घेराव करते हुए मांग की कि जिन कर्मचारियों को छठे वेतनमान का एरियर का भुगतान नहीं किया गया उन्हें तत्काल भुगतान कराया जाए। बेलदार सोनेलाल, रामपाल, रामशंकर, विजयपाल, अजोद्धी, छोटेलाल, बाबूलाल को छठे वेतन का 60 फीसदी देयक का भुगतान हो।
विज्ञापन


रज्जन, विश्राम, संतोष मेट को 40 फीसदी व बेलदार धनीराम को 20 फीसदी भुगतान छठे वेतन का कराया जाए। सुरेश बेलदार को कोर्ट केस का लाभ दिलाया जाए। संतोष मेट को 1900 से 2000 ग्रेड का वेतन दिया जाए। सिरदार, श्रवण कुमार, धनीराम बेलदार के जीपीएफ पासबुक मेें वर्ष 06 से कटौती हो रही है, इसका पूरा ब्योरा मुहैया कराया जाए।

कर्मियों के तेवर देख अभियंता एसडीएम से जाकर मिले और तालाबंदी की जानकारी दी। एसडीएम ने तत्काल कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजा। पुलिस के समझाने पर एक कमरे का ताला खुल गया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उन्हें आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक वह शांत नहीं होंगे। इस दौरान उन्होंने 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अधिशाषी अभियंता को दिया।

उन्होंने कहा कि कुछ मांगों के पूरी होने की प्रक्रिया चल रही है, जबकि कुछ मांगों को वह पूरा कराने का प्रयास करेंगे। इस विश्वास पर करीब एक बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ। संघ पदाधिकारियों ने ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता समेत डीएम आदि को भी भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें