फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आबादी से डेयरी और सिनेमा रोड पर फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया गया

विज्ञापन
फोटो 35 : सिनेमा रोड पर नाला के आगे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। निकाय ने आबादी के अंदर से डेयरी हटवाए जाने के अभियान के साथ ही सिनेमा रोड पर फुटपाथ तक ईंट लगाकर किए जा रहे अतिक्रमण को हटवा दिया। निकाय के अतिक्रमण प्रभारी ने टीम के साथ अतिक्रमण हटवाने के साथ ही नोटिसें भी दीं। चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर जुर्माना और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका की तरफ से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि आबादी के अंदर से डेयरी को भी हटवाया जा रहा है। डेयरी को आबादी के अंदर किसी भी हाल में संचालित नहीं होने दिया जाएगा। बताया कि बृहस्पतिवार को अतिक्रमण प्रभारी अमित सिंह की देखरेख में टीम ने अभियान चलाया। टीम प्रभारी ने बताया कि शहर के मोहल्ला चंदीपुरवा में अभियान के दौरान नफीस, भूरा और अन्य लोगों की डेयरी की चरही तुड़वा दी गईं। मवेशियों को आबादी के बाहर शिफ्ट कराया गया।
वहीं, सिनेमा रोड पर निर्माणाधीन भवन स्वामी ने नाला और नाले के आगे फुटपाथ पर अतिक्रमण कर ऊंचाई में ईंट लगवानी शुरू की थी। सिनेमा रोड के पास भी अतिक्रमण हटवाया गया है। नोटिस दिया कि फुटपाथ को बराबर कराते हुए बनवाया जाए। अभियान में आशीष अवस्थी और निकाय कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें