बिलग्राम। कस्बे में सुभाष पार्क के निकट गुदड़बाड़ी क्षेत्र में जहां स्वच्छता का संदेश और पेंटिंग बनी है, वहीं लोग कूड़ेदान रखकर अतिक्रमण कर गंदगी फेंक रहे थे। इसकी शिकायत मिलने पर मंगलवार को अधिशासी अधिकारी की देखरेख में अतिक्रमण हटवा कर सफाई करा दी गई। मौके पर सैनिटाइजेशन भी कराया गया।
कस्बे के सुभाष पार्क के निकट नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले गुदड़बाड़ी क्षेत्र में कूड़ा डालकर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र को मिली थी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा तो चारों ओर कचरा फैला मिला। इस पर उन्होंने नगरपालिका से जेसीबी मंगाकर अपनी मौजूदगी में ही अतिक्रमण हटवाया और सफाई भी करा दी।