हरदोई। सेवायोजन कार्यालय में बुधवार को रोजगार मेले में 425 से अधिक बेरोजगारों ने भाग लिया। इनमें से 180 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार लिया गया। 23 अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए चयनित किया गया।
जिला सेवायोजन अधिकारी विजय सुधाकर सिंह ने बताया कि मेले में श्रीराम पिस्टन एंड रिंग कंपनी पथरेडी, अरवल, राजस्थान के अधिकारियों ने 23 को ज्वाइनिंग लेटर दिए।