फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ऑनलाइन ओरिएंटेशन में भारतीय ज्ञान परंपरा पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 38- कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते वक्ता डॉ. राजीव। संवाद
विज्ञापन

- आठ दिवसीय यूजीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ऑनलाइन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को शैक्षणिक सत्रों के बाद समापन हुआ। यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सहयोग से चल रहे कार्यक्रम के अंतिम दिन विशेषज्ञों ने भारतीय ज्ञान पंरपरा और नवाचार आधारित शिक्षण पर जोर दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालयों के संयुक्त रूप से आयोजित आठ दिवसीय यूजीसी अनुमोदित ऑनलाइन एनईपी-2020 ओरिएंटेशन और सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. निखिलेश शरण ने की। प्रथम सत्र के दौरान प्रो. साजिद जमाल ने इंडियन पेडागॉजी विषय पर भारतीय शिक्षा परंपरा, ज्ञान प्रणाली और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शिक्षण पद्धति की उपयोगिता पर विचार रखे। दूसरे सत्र में डॉ. अली जाफर आबेदी ने पोषण शरीर, मन और आत्मा के समग्र विकास विषय पर संतुलित पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक विकास के महत्व पर चर्चा की। वैलेडिक्टरी सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. पीके वार्ष्णेय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के सफल क्रियान्वयन में प्रशिक्षित और नवाचारशील शिक्षक सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जीडीसी प्राचार्य ने सभी विशेषज्ञों, अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम निदेशक डॉ. फैजा अब्बासी ने प्रशिक्षण की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। डॉ. जयभगवान सिंह ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। कार्यक्रम के समन्वयक कैप्टन डॉ. प्रवेश कुमार रहे। डॉ. गुलशन कुमार, और डॉ सुनीति लता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तकनीकी सहयोग मजहर जैदी व जुल्फिकार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें