फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियों ने लुभाया, डान ने डराया

Sat, 16 May 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में बच्चों ने जमकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में जहां नन्ही परियों ने सभी को लुभाया, वहीं डान की वेशभूषा में आए बच्चों ने उस पल को देखने वालों को डराया भी।
विज्ञापन


उधर, नीले रंग के परिधानों में बच्चों द्वारा ब्लू डे का आयोजन भी धूमधाम से किया गया। जूनियर वर्ग में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। नन्हे बच्चों ने विभिन्न वेष भूषा में दर्शकों का मन मोह लिया। मंच पर आकर कभी परियों ने लुभाया, कभी मार्डन भिखारियों ने अपनी अदाओं से हंसाया।

हनुमान जी, यमराज, डान आदि के रूप में सजे बच्चों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रत्ना व हिमांशु पहले स्थान पर रहे। सौम्या दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि कृष्णा व हर्ष तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में प्रभा सिंह, निधि सिंह, प्रगति श्रीवास्तव शामिल थे।
विज्ञापन


विजयी प्रतिभागियों को एकेडमिक हेड सुशील त्रिपाठी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर नेहा चौरसिया, ज्योत्सना गौर, शची शुक्ला, शिखा मिश्र, नूपुर सिंह, शायस्ता खान, नीलम, पल्लवी, रचना और दीपक गौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें