फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: इलेवन स्टार ने मीरसरांय को दो विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। पिहानी प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को इलेवन स्टार क्लब और मीरसरांय के बीच मैच खेला गया। इलेवन स्टार क्लब ने मीर मीरसरांय को दो विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


इस्लामगंज बाजार मैदान पर खेले गए मैच में इलेवन स्टार क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मीरसरांय की टीम के कप्तान रिजवान पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसका दबाव पूरी टीम पर हावी रहा और शेष बल्लेबाज भी जल्दी-जल्दी विकेट गंवाते गए। सत्येंद्र ने 33 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज उनका साथ नहीं निभा सका और पूरी टीम महज 90 रन ही बना सकी।
इलेवन स्टार क्लब की ओर से फैसल ने चार विकेट लिए। मुस्तफा और आसिफ ने दो दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी इलेवन स्टार क्लब ने सनी की 33 रन और तरुण की 18 रन की तेज पारियों की बदौलत 9.1 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया और दो विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहसन जमाल ने फैसल को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा। निर्णायक गुड्डू व आलोक थे। कमेंट्री हुमायूं जफर और स्कोरिंग हनीफ मंदू ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें