फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा तार जुड़वाते समय बिजली आई, युवक की मौत

Tue, 20 Dec 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
electricity - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई।  पचदेवरा थाना क्षेत्र के चक गांव में टूटा तार जुड़वाते समय बिजली आ गई, इससे एक युवक की मौत हो गई। सूचना  पर पुलिस गांव पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता की तहरीर पर संविदा बिजलीकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


पचदेवरा थाना क्षेत्र के चक गांव में बिजली का तार करीब पांच दिन पहले टूट गया था। ग्रामीणों की सूचना पर अनंगपुर सब स्टेशन से सोमवार शाम संविदाकर्मी बब्लू तार जोड़ने आया था। उसने तार जुड़वाने में बहोरनलाल (18)  से मदद मांगी।

बहोरनलाल तार पकड़े था तभी बिजली आ गई, इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे करंट से अलग किया। इस दौरान बबलू भाग गया।

मीणों ने बहोरनलाल को निजी वाहन से पाली पीएचसी पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता प्रेमपाल की तहरीर पर पुलिस ने बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजय यादव ने बताय कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अनंगपुर पावर हाउस के जेई एपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।

बब्लू अनंगपुर पावर हाउस में संविदा पर लाइनमैन है। सोमवार क ो वह चक गांव में तार जोड़ने गया था। वह शटडाउन लेकर गया था या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें