फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखधड़ी कर बैंक से 75 लाख रुपये निकाले

Tue, 20 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
काला
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली में सेंट्रल बैंक आफॅ इंडिया के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की 75,00000 रुपये का लोन लेने की रिपोर्ट दर्ज की है। मैनेजर की तरफ से दी गई तहरीर में बताया गया है कि आरोपियों ने फर्जी कागज लगाकर लोन लिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली की सेंट्रल बैंक आफॅ इंडिया के मुख्य शाखा प्रबंधक साब्रा अग्रवाल ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें शहर कोतवाली के  सर्कुलर रोड निवासी निकिता पाठक, उदित मोहन पाठक पुत्र सुनील पाठक , इंदू सिंह पत्नी मिथिलेश कुमार सिंह निवासी नयागांव मुबारकपुर, अवधेश चंद्र अवस्थी और राम गुलाम पाठक पुत्र शिवनारायण पाठक पर धोखाधड़ी का अरोप लगाया था।

बताया है कि आरोपियों ने 25 फरवरी 2014 में बैंक में फर्जी दस्तावेज लगाकर धोखाधड़ी से 75,00000 लाख रुपये का कर्ज मंजूर कराया था। कर्ज मंजूर होने के बाद आरोपियों ने रुपया निकाल लिया था। जिसको जमा नहीं किया गया है। कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें