फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन का इंसुलेटर फुंका, शहर के चार उपकेंद्र ांहे ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बारिश के दौरान मंगलवार की रात शहर की विद्युत आपूर्ति बुरी तरह से लड़खड़ा गई। पहले तकनीकी खामी के चलते चरौली उपकेंद्र से आपूर्ति बाधित हो गई। उसे सही किया गया तो रात दो बजे लखनऊ चुंगी पर 33 हजार केवीए की लाइन का इंसुलेटर फुंक गया। दो घंटे की खासी मशक्कत के बाद रात चार बजे इंसुलेटर की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस दौरान सिटी पावर हाउस, चरौली, आशा नगर कोयल बाग कालोनी उपकेंद्र से शहर की आपूर्ति ठप रही। इससे 80 हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से लेकर रात तक रुक रुककर बारिश होती रही। बारिश के दौरान रात दस बजे चरौली उपकेंद्र की मशीनों में कुछ खामी आ गई, जिससे उपकेंद्र क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मियों ने खासी मशक्कत के बाद रात 12:30 बजे खामी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी। अभी कुछ ही देर लोगों को निर्बाध आपूर्ति मिल पाई थी कि इसी बीच रात लगभग दो बजे बारिश के दौरान लखनऊ चुंगी पर पुलिस चौकी के पास से गुजरी एचटी लाइन का इंसुलेटर फुंक गया। इंसुलेटर फुंकने के बाद 33 हजार केवीए लाइन से जुड़े सिटी पावर हाउस, चरौली उपकेंद्र, कोयल बाग कालोनी व आशा नगर उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति ठप होने की जानकारी मिलते ही कर्मियों ने फाल्ट तलाशने का काम शुरू कर दिया। फाल्ट मिलने के बाद जेई रजनीकांत रावत व अन्य अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में इंसुलेटर की मरम्मत का काम शुरू कराया। मरम्मत के बाद तड़के लगभग 4 बजे इन चारों उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल की जा सकी। इधर, रात में आपूर्ति बाधित होने पर लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पंखा, एसी व अन्य उपकरण न चलने की स्थिति में लोगों को चार बजे तक जाग कर रात गुजारनी पड़ी। देर रात आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
चरौली उपकेंद्र से कुछ हिस्सा शहर व बाकी ग्रामीण अंचलों को आपूर्ति दी जाती है। वहीं सिटी पावर हाउस, कोयल बाग कालोनी व आशा नगर उपकेंद्र से आधे से ज्यादा शहर को आपूर्ति दी जाती है। इन उपकेंद्रों से लगभग 20 हजार से अधिक उपभोक्ता व 80 हजार से ज्यादा की आबादी जुड़ी है। रात लगभग दो बजे लखनऊ चुंगी पर 33 हजार की लाइन का इंसुलेटर फुंकने से इन चारों उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित रही, जिससे यह उपभोक्ता सीधे तौर पर प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें