फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग करने पहुंची बिजली टीम से मारपीट, लाइनमैन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। अधिशासी अभियंता की अगुवाई में बिजली चेकिंग करने पहुंची टीम के साथ मैरिज लॉन संचालक व उसके साथियों ने मारपीट की। मारपीट की घटना में लाइनमैन घायल हो गया। जेई किशनपाल ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

शाहाबाद के अवर अभियंता किशनपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार को बिजली चोरी की सूचना मिलने पर बुधवार को अधिशासी अभियंता राजकुमार की अगुवाई में एसडीओ रणधीर सिंह, जेई पिहानी कुलदीप सिंह, अवशेष पाल व लाइन मैन अरुण श्रीवास्तव उर्फ खुट्टन समेत टीम महुआ टोला चुंगी के निकट एक मैरिज लान में चेकिंग करने गई थी। जांच के दौरान वहां मौजूद मैरिज लॉन संचालक इस्लाम, तनवीर व शहीद समेत तीन अज्ञात लोगो ने टीम के साथ अभद्रता व मारपीट की। मारपीट की घटना में लाइनमैन अरुण उर्फ खुट्टन के सिर में गंभीर चोटे आईं। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें