हरदोई। एकमुश्त समाधान योजना के तहत विद्युत विभाग ने 1.57 करोड़ रुपये वसूले। उधर, पावर कारपोरेशन ने अब पंजीकरण की तिथि भी बढ़ा दी, जिससे वसूली भी बढ़ने की उम्मीद है।
बिजली विभाग का ग्रामीण क्षेत्राें में 11 फरवरी से एक मुश्त समाधान योजना को शुरू की थी। ग्रामीण क्षेत्रों में एक मुश्त समाधान योजना सरचार्ज पर शत प्रतिशत छूट पर दी गई। 18 मार्च तक आई रिपोर्ट के अनुसार जनपद के 3889 उपभोक्ताओं ने एक मुश्त समाधान योजना में एक हजार रुपये जमा कर पंजीकरण कराया। 18 मार्च तक विभाग ने एक करोड़ 57 लाख 38 हजार रुपये का राजस्व वसूल लिया है।
उधर, कारपोरेशन ने ओटीएस की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है। अधिशासी अभियंता खंड प्रथम श्रीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 31 मार्च तक पंजीकरण होंगे और पांच अप्रैल तक बिल में संशोधन किया जाएगा और नौ अप्रैल तक संशोधित बिल जमा हो सकेंगें।