फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित कटौती का झटका झेल रहे पाली के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली संकट से पाली कस्बे के लोग परेशान हैं। विभागीय दावा तो 18 घंटे आपूर्ति का है, लेकिन लोगों का कहना है कि 15 घंटे कटौती की जा रही है। आपूर्ति आने पर लोकल फाल्ट समस्या खड़ी कर देते हैं।
विज्ञापन

पाली कस्बे को विद्युत आपूर्ति आगमपुर स्थित 132 केवी के विद्युत उपकेंद्र से दी जाती है। कस्बे में लगभग 4700 विद्युत कनेक्शन हैं। पाली के बाजार से लेकर मोहल्लों तक में बिजली संकट है। लोगों का कहना है कि बमुश्किल आठ से नौ घंटे ही बिजली मिल रही है। घरों में लगे इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो जाते हैं।
पाली के मोहल्ला पटियानींव निवासी प्रदीप त्रिवेदी ने कहा कि बिजली बमुश्किल आठ से नौ घंटे ही मिल पा रही है। लो-वोल्टेज की समस्या भी है। विभागीय अभियंताओं को इस समस्या का निदान करने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन

पाली के मोहल्ला सुलह सराय निवासी इंद्रमोहन अग्निहोत्री बताते हैं कि बिजली आने-जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। 18 घंटे बिजली देने का दावा झूठा है। लोकल फाल्ट भी मुसीबत बने हैं।
पाली के मोहल्ला बेनीगंज निवासी गौरव वाजपेयी ने कहा कि गर्मी में 15 घंटे की कटौती से लोग बेहाल हैं। उसमें भी अगर स्थानीय स्तर पर कहीं तार टूट जाए तो समस्या और बढ़ जाती है।
पाली के मोहल्ला रामनगर निवासी प्रशांत कुमार ने कहा कि बिजली संकट से सभी परेशान हैं। जितनी देर बिजली आती है, उसमें भी लोकल फाल्ट हो जाते हैं। इसके अलावा लो वोल्टेज की समस्या भी है।
आगमपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता किशन पाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। अवर अभियंता का कहना है कि ओवरलोडिंग के कारण समस्या बढ़ती है। जल्द ही बिजली चोरी रोकने के लिए पाली कस्बे में भी अभियान चलाया जाएगा।
सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू का कहना है कि कुछ समय पहले ही पाली कस्बे के जर्जर तारों को बदलवाया गया है। इसके अलावा ग्राम मान नगला में नया विद्युत उपकेंद्र स्वीकृत कराया है। तीन करोड़ रुपये से एक साल में नया उपकेंद्र बनकर तैयार हो जाएगा। ऐसा होने से पाली कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र की सप्लाई अलग-अलग फीडरों से की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें