फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में क्षमता, सक्रियता और प्रभावशीलता की है परीक्षा : कर्मवीर

विज्ञापन
फोटो-27-बैठक में जानकारी लेते भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह (बीच में), जिलाध्यक्
विज्ञापन
हरदोई। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में बैठक की। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिए। कर्मवीर सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव संगठन की सामूहिक क्षमता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की परीक्षा है।
विज्ञापन

हर कार्यकर्ता को मिशन मोड में जमीन पर उतरकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। चुनावी सफलता के लिए निरंतर संवाद और सेवा जरूरी है। जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी विजय का आधार है। सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना आवश्यक है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहा कि विजय का मार्ग बूथ प्रबंधन से होकर गुजरता है। बैठक में रजनी तिवारी, जय प्रकाश, प्रेमावती, अशोक अग्रवाल, प्रभाष कुमार और रामपाल वर्मा समेत कई नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें