फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कार की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बघौली-माधौगंज मार्ग पर भारतपुरवा के पास ई-रिक्शे से उतरी वृद्ध महिला को कार सवार ने टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक खुद अपनी कार से उन्हें माधौगंज सीएचसी ले गया। यहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के राघौपुर निवासी रामवती (70) के दामाद सुनील माधौगंज थाना क्षेत्र के भारत पुरवा में रहते हैं। रामवती के बड़े दामाद मनोज ने बताया कि सुनील के चचेरे भाई आशीष का तिलक समारोह शनिवार की रात था। देर शाम सास रामवती अकेले ई-रिक्शे से भारतपुरवा जा रही थीं। भारतपुरवा के पास वह ई-रिक्शे से उतरीं। इस दौरान बघौली की ओर से आ रही कार ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह सिर के बल सड़क पर गिर गईं। उन्हें गंभीर चोटें आईं।
आसपास के लोगों ने उन्हें पहचान लिया। परिजनों को सूचना दी। खुद कार सवार अपनी कार से रामवती को माधौगंज सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने रामवती को मृत घोषित कर दिया। रामवती के परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। परिजनों के शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें