हरदोई। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में बीते बृहस्पतिवार को कार की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने शनिवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के कटौना खेड़ा निवासी रामस्वरूप (65) खेती करते थे। पुत्र वीरपाल ने बताया कि बीती 12 नवंबर को रामस्वरूप वृद्धावस्था पेंशन के बारे में जानकारी करने बैंक गए थे। साइकिल बेहटा गोकुल बाजार में खड़ी कर वह पैदल ही सड़क पार कर बैंक जा रहे थे। इसी दौरान कार ने टक्कर मार दी थी। उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां शनिवार को उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी रानी और दो बेटे हैं। बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। कार पुलिस के कब्जे में है।