फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फैक्टरी जा रहा बुजुर्ग गश खाकर गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करने जा रहा अधेड़ उन्नाव तिराहे पर अचानक गिर गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

लखनऊ जनपद के तिवारीगंज चिनहट निवासी राकेश कुमार मिश्रा (46) संडीला औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 में स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। संडीला कस्बा में उन्नाव रोड पर एक मकान में किराए पर रहते थे। बृहस्पतिवार शाम को वह फैक्टरी में काम करने के लिए जा रहे थे। उन्नाव तिराहे पर बेहोश होकर गिर गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। पुत्र विनय मिश्रा अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। राकेश के तीन पुत्र हैं। कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल कोई आरेाप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें