नगर के अवंतीबाई चौराहे पर खनन अधिकारी के ऊपर चालक द्वारा बालू से भरा ट्रक चढ़ाने की कोशिश की गई। इस मामले में ट्रक को पुलिस ने सीज कर दिया और चालक आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए खनन अधिकारी ने तहरीर दे दी है।
बुधवार को खनन अधिकारी अवंतीबाई चौराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी बालू से भरा एक ट्रक आता हुआ दिखा। उन्होंने चालक को ट्रक रोकने का इशारा किया तो चालक ने ट्रक नहीं रोका और उनके ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया।
इससे खनन अधिकारी बाल बाल बच गए। उन्होंने वहां गश्त कर रही पुलिस की सहायता से ट्रक रोक लिया और कब्जे में ले लिया। पुलिस ट्रक को थाने ले आई और सीज कर दिया। इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद